{"_id":"66647e2c41fa7a57d004e851","slug":"firing-on-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111397-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुरानी रंजिश में चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुरानी रंजिश में चलाई गोली
Sat, 08 Jun 2024 09:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव भटैल में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़त को लात-घूसों से जमकर पीटा। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को शाम करीब सात बजे उसका भाई बिजेंद्र बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर पीछे से पुरानी रंजिश मनाते हुए जयंत बालियान, अरुण बालियान व एक अज्ञात बाइक से यहां पहुंचे और उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई जमीन पर गिर गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई को लात-घूसों से जमकर पीटा। इस दौरान वह जंगल में घूमने जा रहा था। उसे देख उसके भाई ने शोर मचाया। इस पर आरोपी अरुण बालियान ने उसके भाई पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इसमें उसका भाई बाल-बाल बच गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।