फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in bhagwantpur forest

Hapur News: भगवंतपुर के वन में लगी भीषण आग

Wed, 14 Jun 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 14 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
fire in bhagwantpur forest
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के भगवंतपुर में स्थित एक वन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दर्जनों पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात में करीब 9 बजे भगवंतपुर स्थित वन विभाग की भूमि में खड़े पेड़ों में अचानक से आग लग गई। ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि आग लगने के कारण गांव की आबादी के बीच धुआं पहुंचने लगा। जिसे देखकर सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। वन में भीषण आग लगने की सूचना फायर स्टेशन में दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव किया करीब 1 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दर्जन से अधिक पेड़ जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल कोई वन विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया। फायर स्टेशन इंचार्ज बिजेंद्र पंवार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया गया था, करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। कई पेड़ जलकर राख भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed