{"_id":"67a794a54fc72dc5880b8ee7","slug":"fire-broke-out-in-moving-bike-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120149-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चलती बाइक में लगी आग, धूं-धूं कर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चलती बाइक में लगी आग, धूं-धूं कर जली
विज्ञापन
आग लगने से जली बाइक।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव उपैड़ा के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार दो युवकों ने कूदकर जान बचाई। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते जब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाइक पर सवार होकर दो युवक दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव उपैड़ा के निकट पहुंचने पर अचानक चलती बाइक में आग गई। आग का पता चलने पर बाइक सवारों ने बाइक को अचानक रोक कर कूदकर जान बचाई। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।
सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक की आग बुझाई। जब तक आग बुझी तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बाइक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।