{"_id":"662443814ac4fba0150c6904","slug":"fire-breaks-out-in-saree-showroom-in-gol-market-goods-worth-lakhs-burnt-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109776-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोल मार्केट में साड़ी के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोल मार्केट में साड़ी के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
साड़ी के शोरूम में लगी आग
हापुड़। नगर के गोल मार्केट में शनिवार सुबह साड़ी के शोरूम में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ जनपद की फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा।
कोठी गेट स्थित जैन गली निवासी रमेश वर्मा का नगर के प्रमुख गोल मार्केट में मनीष साड़ी सेंटर के नाम से साड़ी का शोरूम है। शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह लोगों ने देखा कि साड़ी की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास करना शुरू किया। दुकान में आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकानों में भी आग लगने का डर बना हुआ था। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और दमकलकर्मियों का आग बुझाने में मदद की। आग को देखते हुए गाजियाबाद और मेरठ जनपद से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची
गोल मार्केट में साड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना पर नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची। नगर पालिका की स्काई लिफ्ट की मदद से दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में मदद ली। जेसीबी मशीन से दुकान का कुछ भाग तुड़वाया गया। जबकि पालिका के पानी के टैंकरों से पानी मौके पर तुरंत भेजा गया। दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ला सारस्वत, व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वाले समेत अनेक व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए थे।
आग के कारण बाजार हुआ धुंआ धुंआ
साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने के कारण दुकान के आसपास बाजार में भारी धुआं हो गया था। ऐसे में दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर राहत कार्य में दिक्कत न हो इस कारण पुलिस ने लोगों को मौके से दूर किया। वहीं काफी संख्या में लोग मदद के लिए भी आगे आए।
बिजली आपूर्ति बंद कराई
साड़ी की दुकान में आग लगने पर बाजार की बिजली की आपूर्ति बंद कराई ताकि आग पर काबू पाते समय कोई हादसा न हो। बिजली निगम की टीम भी लगातार निगाह रखे हुई थी। इस दौरान पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी खाली करा दिया। आग के दौरान आसपास के दुकानदार अपनी अपनी दुकान खाली करने में जुटे रहे। दीवारें गरम होने से आसपास की दुकानों में भी सामान को नुकसान पहुंचा है। उधर, संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों, महामंत्री संजय अग्रवाल एवं युवा व्यापार मंडल राजीव गर्ग ने दुख व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है।
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि आग की कारणों का सही पता अभी नहीं चला है। आसपास स्थित कुछ मोबाइल की दुकानों से मोबाइल की कचरा जलाने की बात सामने आ रही है। नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।