{"_id":"6534022b1853bc497d0c8244","slug":"fir-taken-back-against-lawyers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4125-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग
Sat, 21 Oct 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में शनिवार को कुछ अधिवक्ता नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने और लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों का दूसरे जिले में स्थानांतरण कराने की मांग की।
शनिवार को अधिवक्ता नवनीत सहलौत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम निवास सिंह से मिला। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ जनपद की पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, मारपीट और जानलेवा हमला किया था। जिसमें कई अधिवक्ताओं को गंभीर चोट आई थीं। इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ताओं पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए थे। इस मामले की जांच मेरठ में क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। अभी तक कोई भी शासनादेश मुकदमा खत्म करने के लिए विवेचक को नहीं मिल सका है। इस मामले में कभी भी न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है। अभी तक भी अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया गया है और दोषी पुलिस कर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। प्रतिनिधि मंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मांग की है कि इस मामले में वह मेरठ रेंज के आईजी व अन्य अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को समाप्त कराए। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों का गैर जनपद में स्थानांतरण कराए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम निवास सिंह का कहना है कि जिला स्तर पर कार्रवाई के लिए वे जल्द ही आईजी से मिलेंगे, जबकि शासन स्तर पर कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से मांग करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता मोहम्मद बिलाल, पुरुषोत्तम वर्मा, मेहराज खान, गौरव नागर, इरफान अली, संस्कार सहलौत, कासिम, वसीम चौधरी, सतेंद्र तोमर, विजय सिंह रावत, नितिन पुनिया, तरूणा, भारत भूषण, मुकुल चौधरी, राजीव शर्मा मौजूद रहे।