फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on two accused in fraud

Hapur News: धोखाधड़ी के आरोप में दो पर मुकदमा

Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
fir on two accused in fraud
पिलखुवा। जमीन दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पने के आरोप में एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के लैंडक्राफ्ट, गोल्फ लिंक निवासी मनन गुप्ता ने बताया कि पिलखुवा में जमीन का सौदा गांव डूहरी निवासी मेंहदी और गाजियाबाद निवासी राजपाल सिंह से पचास लाख रुपये तय हुआ, जिस पर सात लाख रुपये बैंक के माध्यम से दे दिए गए थे। बाकी 43 लाख रुपये जमीन का बैनामा होने के बाद देना तय हुआ था। जमीन का इकरारनामा 18 सितंबर 2021 कराया गया था। जिसकी रजिस्ट्री सब रजिस्ट्रार कार्यालय धौलाना में हुई थी। जमीन का बैनामा कराने के लिए 17 अगस्त 2022 की अवधि तय की गई थी लेकिन, तय तारीख पर दोनों आरोपी बहानेबाजी करने लगे। मई 2023 में 43 लाख रुपये देने की बात की तो उसने छह से सात माह का समय मांगा था लेकिन उन्होंने धनराशि को हड़पते हुए फर्जी कागजात तैयार कराकर आरोपियों ने इकरारनामा पंजीकृत कराया था। अब रुपये मांगने पर वह अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

कोट -
पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं तहरीर पर डूहरी निवासी मेहंदी और गाजियाबाद राजनगर निवासी राजपाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

- स्तुति सिंह, सीओ पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed