फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on policemen

Hapur News: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Apr 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
fir on policemen
हापुड़। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही पिछले करीब आठ माह से एक युवती को परेशान कर रहा था। विरोध करने पर सिपाही ने युवती को गोली मारने की धमकी दे डाली। तंग आकर पीड़िता ने थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि वह थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित एक गैस एजेंसी पर नौकरी करती है। गैस एजेंसी के पास ही उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही मनीष कुमार किराए के मकान में रहता है। आरोपी मनीष शादीशुदा है और वर्तमान में उसकी तैनाती हापुड़ पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि करीब आठ माह पहले वह गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आया था। भविष्य में जरूरत पड़ने की बात कहकर उसने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह आए दिन उसे फोन करके परेशान करने लगा। उसने उससे अश्लील बातें शुरू कर दी। विरोध पर उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी। उसने उसकी पत्नी से शिकायत की। लेकिन पत्नी के समझाने के बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बार-बार नंबर बदलकर फोन करता रहा। पीड़िता ने जब अपना मोबाइल नंबर बदल लिया तो चार जुलाई 2023 को आरोपी गैस एजेंसी पर पहुंचा और उसका मोबाइल नंबर पूछने लगा। मना करने पर सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह घटना गैस एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। मामले में पुलिस ने कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद 11 सितंबर 2023 को पुलिस ने पीड़िता व आरोपी को कोतवाली बुलाया। जहां आरोपी ने युवती से माफी मांगी और दोबारा उसे परेशान न करने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 18 मार्च को युवती गैस एजेंसी पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी आया और उससे जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed