{"_id":"66fd8102e055d53d0f05b840","slug":"fir-on-partapur-bijlighar-employee-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104153-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: परतापुर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: परतापुर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 02 Oct 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। परतापुर बिजलीघर के अवर अभियंता हृदय शंकर प्रजापति ने संविदाकर्मी हिमांशु कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 30 सितंबर को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर अधिकारियों द्वारा मामले संज्ञान में लिए जाने पर कार्रवाई की गई है।
परतापुर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी हिमांशु कुमार का करीब एक साल पहले का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कर्मचारी बिना एस्टीमेट गलत तरीके से एक परिसर से दूसरे परिसर में मीटर शिफ्ट करने और उसके बदले मूल्यवान प्रतिपूर्ति लेते दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच तत्कालीन उपखंड अधिकारी पिलखुवा को सौपी। तत्कालीन उपखंड अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने जांच में कर्मी को दोषी पाते हुए उसकी सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी थी। लेकिन इसके बावजूद भी संविदाकर्मी को नहीं हटाया गया। अमर उजाला में 30 सितंबर को भ्रष्टाचार में लिप्त ऊर्जा निगम कर्मी को दस माह बाद भी नहीं हटाया, शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। अधिकारियों के मामले संज्ञान में आने के बाद संविदाकर्मी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परतापुर बिजलीघर के अवर अभियंता हृदय शंकर प्रजापति की तहरीर पर संविदा कर्मी हिमांशु कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।