फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on guest house owner murder

Hapur News: गेस्ट हाउस मालिक की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Feb 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
fir on guest house owner murder
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार की रात नगर के स्याना चौपले पर स्थित गेस्ट हाउस में गलत इरादे से घुसे युवकों को मना करने और उसके बाद प्रबंधक की पिटाई के दौरान गेस्ट हाउस मालिक संदीप शर्मा उर्फ विशु की मौत होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी साधना शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पति संदीप शर्मा ऊर्फ विशु स्याना चौपला पर गेस्ट हाउस संचालित करते थे। उस पर गांव पलवाड़ा निवासी कुलदीप सिंह प्रबंधक हैं। साधना ने बताया कि बुधवार की रात को जनपद मेरठ के किठौर निवासी आमिर और महताब अली गलत इरादे से गेस्ट हाउस में घुस गए और गैलरी में घूमने लगे। जिन्हें देखकर कुलदीप ने युवकों से वहां घूमने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने कुलदीप की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर उनके पति संदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए, जहां बीच-बचाव कराने के दौरान आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। इस दौरान उनके पति बेहोश होकर गिर गए। उन्हें पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर दशा को देख कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 शांति भंग करना, 115(2) पिटाई करना 103(1) हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed