{"_id":"66ec5fe6736bca4880061831","slug":"fir-on-farmer-son-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104020-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान की हत्या के आरोप में बेटे और पुत्रवधू पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान की हत्या के आरोप में बेटे और पुत्रवधू पर मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कंदौली गांव में किसान की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने इकलौते पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।मृतक की पुत्री ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुत्रवधू को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पुत्र फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव कंदौली निवासी मुनीराज त्यागी की बुधवार को देरशाम पुत्र कपिल ने जमीन के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देररात मृतक की पुत्री ज्योति निवासी कनिया कल्याणपुर ने अपने भाई तथा भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने पुत्रवधू को हिरासत ले लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक किसान की पुत्री ज्योति त्यागी की तहरीर पर कपिल त्यागी और उसकी पत्नी प्रिया त्यागी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया गया है। कपिल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक मुनीराज त्यागी के पिता हरपाल, श्रीपाल और महीपाल तीन भाई थे। श्रीपाल और महिपाल अविवाहित थे। महिपाल ने अपने हिस्से की भूमि श्रीपाल और हरपाल के नाम कर दी थी, जिसमें से श्रीपाल ने दो बीघा भूमि बेच दी थी। बाकी बची छह बीघा भूमि मृतक मुनीराज के नाम कर दी थी। मृतक ने श्रीपाल द्वारा नाम की गई भूमि को अपनी तीनों पुत्री पारूल, ज्योति और तनु के नाम कर दिया था। क्योंकि तीनों पुत्रियों ने श्रीपाल की सेवा की थी। जिसका कपिल और उसकी पत्नी प्रिया विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
छह माह पहले कपिल को दिलाई थी कार
मृतक की तीनों पुत्री पारूल, ज्योति और तनु ने रोते हुए बताया कि भाई कपिल की जिद पर पिता ने छह माह पहले ही 12 लाख की नई कार दिलाई थी। हत्या करते समय उसने एक बार भी नहीं सोचा।
पांच माह पहले छेड़छाड़ का दर्ज कराया केस
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता-पुत्र का विवाद इस कदर था कि पांच माह पहले कपिल की पत्नी प्रिया ने मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इसके अलावा भी कई बार छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।