{"_id":"68f27d712e487bee22080e32","slug":"fir-lodged-on-three-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131727-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर फायरिंग करने के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर फायरिंग करने के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्य नगर में सोमवार रात घर के बाहर हुई फायरिंग में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में जान से मारने की धमकी और गाली गलौज के भी आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई हैं।
पुलिस के अनुसार गालंद गांव निवासी विशाल सैनी ने तहरीर दी थी कि जाटों की मंढ़ैया निवासी चिंटू जाट उर्फ चिराग, खैरपुर खैराबाद निवासी यश और गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ा गांव निवासी अवनीश ने उनके घर के बाहर गाली गलौज कर गेट पर पत्थर मारे और तमंचे से फायर कर धमकी दी थी। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।