{"_id":"67322ef45a363106ad0c2d82","slug":"fir-lodged-in-rajpal-death-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116895-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राजपाल की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राजपाल की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Mon, 11 Nov 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में शनिवार को जमीन के विवाद में मारपीट के बाद राजकुमार की मौत हो गई थी। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव निवासी राजकुमार व उनके भाई अशोक नागर के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे राजकुमार अपने खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में उनके भाई अशोक नागर व इनके पुत्र अरविंद, रवि और अमित उर्फ अन्जे ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी, हॉकियों व तमंचों से जमकर पीटा था। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
इस संबंध में मृतक की पुत्री मीनू ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को उपचार के दौरान मेरठ के एक अस्पताल में राजकुमार की मौत हो गई थी। राजकुमार की मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीण रविवार की रात में शव लेकर थाना बाबूगढ़ पहुंचे थे और जमकर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में हत्या की धारा तरमीम कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।