{"_id":"6639179f179a65ddd10dd4b1","slug":"fir-in-eight-people-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110298-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा
Mon, 06 May 2024 11:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 06 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीवनगर में बाइक सवार युवक ने एक युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने युवक को जमकर पीटा और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, युवक की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र उर्फ सोनू शर्मा ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह मोहल्ला में ही एक टेंट की दुकान के पास से गुजर रहा था। इसी बीच बाइक पर आ रहे मोनिश निवासी मोहल्ला त्रिलोकीपुरम गली नंबर पांच ने उसको टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार युवक उसे गाली देकर बाद में देख लेने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद रात में करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्तों के साथ मोहल्ला स्थित एक दुकान पर खड़ा था। इसी बीच आरोपी मोनिश चार बाइकों से अपने आठ साथियों के साथ यहां पहुंचा।
इस दौरान आरोपी व उसके दोस्तों ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई की। उसके दोस्तों ने उसे किसी तरह आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी मोनिश हवाई फायरिंग कर अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर पर मोनिश व आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।