फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FIR against the owner of Simbhaoli Sugar Group

Hapur News: सिंभावली शुगर ग्रुप की मालिक के खिलाफ एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
FIR against the owner of Simbhaoli Sugar Group
हापुड़। सिंभावली शुगर ग्रुप की मालिक गुरसिमरन मान कौर के खिलाफ सिंभावली और हाफिजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गन्ना भुगतान का पैसा दूसरे मद में खर्च करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने दोनों थानों में तहरीर दी थी। एसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। प्रबंधन के खिलाफ इससे पहले 11 एफआईआर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सिंभावली शुगर गु्रप द्वारा हापुड़ में सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल का संचालन किया जाता है। इसके अलावा चिलवारिया मिल भी इसी गु्रप के अंतर्गत आता है। भुगतान में लगातार देरी के चलतेे पेराई सत्र 2025-26 में चिलवारिया चीनी मिल में पेराई चालू ही नहीं हो सकी। हापुड़ के दोनों चीनी मिलों का भी करीब 60 लाख क्विंटल गन्ना काटकर दूसरे मिलों को दे दिया गया।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने सिंभावली और हाफिजपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि इन मिलों ने गन्ना उत्पादों चीनी, शीरा, बगास व अन्य उत्पादों के विक्रय करने से प्राप्त पैसा भुगतान के बजाए अन्यत्र मदों में व्यावर्तित कर दिया। इस कारण भुगतान पिछड़ना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेराई सत्र 2012-13 से अवशेष गन्ना मूल्या का भुगतान आगामी पेराई सत्रों के उत्पादों की बिक्री से प्राप्त धनराशि से ही पूर्ण हो रहा है। वर्तमान में 18 जून तक सिंभावली चीनी मिल पर किसानों का कुल 219.12 और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर 99.80 करोड़ रुपये की देनदारी है।
तहरीर में यह भी बताया कि बैंकों से लिए गए ऋण की समय पर अदायगी नहीं की गई, जिसके चलते वर्ष 2017 से मिल के खाते एनपीए घोषित हो गए। इसके बाद बैंकों ने कैश क्रेडिट लिमिट स्वीकृत नहीं की, जिससे भुगतान व्यवस्था और अधिक प्रभावित हुई।

-----
-जांच एजेंसियों की रडार पर हैं चीनी मिल-
मिल पहले भी विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों के रडार पर है। वर्ष 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में जांच शुरू की थी। मार्च 2018 में सीबीआई द्वारा लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। वहीं वर्ष 2019 में भी गन्ना भुगतान में देरी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई हुई थी।

----

कोट
गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल की तहरीर के आधार पर सिंभावली शुगर ग्रुप की मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed