फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fights to buy BS-3 vehicle.

बीएस-3 वाहन खरीदने को शोरूम में मारामारी

Thu, 30 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 30 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Fights to buy BS-3 vehicle.
वाहन - फोटो : demo pic

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएस-3 वाहन खरीदने वालों की बृहस्पतिवार को टू व्हीलर शोरूम पर लंबी कतारें लग गईं। ग्राहकों को नई बाइक और स्कूटी 12 हजार से 20 हजार रुपये कम रेट पर मिल गए। वहीं, डीलरों के अनुसार बृहस्पतिवार को धनतेरस से भी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण के दृष्टिकोण से बुधवार को बीएस-3 वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर रोक लगाने का आदेश दिया था। कोर्ट के अनुसार 31 मार्च के बाद बीएस-3 वाहनों की बिक्री और पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश से टू व्हीलर और फोर-व्हीलर विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इसके बाद शोरूम मालिक रेट कम करने के साथ साथ वाहनों के लिए बैंकों से ऋण की सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं। यानी की 10 से 20 हजार रुपये जेब में डालकर महंगे से महंगा टू व्हीलर ग्राहक खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके मोटर्स/टीवीएस शोरूम के  मालिक बीपी त्यागी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से डीलरों को भारी नुकसान होने के संकेत हैं। 31 मार्च की शाम तक अधिक से अधिक वाहनों की बिक्री हो सके, इसलिए रेट कम किये गये हैं।


उनका दावा था कि 35 हजार में बिकने वाले टू व्हीलर पर 5 हजार रुपये तक तथा 50 हजार या उससे अधिक में बिकने वाले टू व्हीलर पर 10 हजार रुपये तक कम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed