फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fightin between groom and bride memebers

Hapur News: जयमाल के दौरान दुल्हन को चूमने पर बवाल, बरातियों-घरातियों में चले लाठी-डंडे

Tue, 21 May 2024 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 May 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
fightin between groom and bride memebers
हापुड़। मोहल्ला अशोकनगर में जयमाल के दौरान दुल्हे का दुल्हन को चूमना महंगा पड़ गया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे और सरिया चले। पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हुए हैं। देर रात बरात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के अशोक नगर में दो बहनों की सोमवार को शादी थी। बड़ी बहन की मोहल्ला सुभाषनगर व छोटी बहन की मोहल्ला शिवनगर से बरात आई थी। बड़ी बहन की शादी सकुशल संपन्न हो गई। छोटी की जयमाला के दौरान हंगामा हो गया। बताया जाता है कि दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को किस कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए।
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों के साथ सरिये से भी हमला किया। कुछ युवाओं ने पथराव भी किया। खाने के भगोने भी पलट दिए गए। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान दुल्हन के पिता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नरेश, पप्पू, पंकज, रवि, पवन व अंकित शामिल हैं। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के नरेश, अभिषेक, शिवम, पप्पू, रवि, सलेकचंद के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद हो रहा समझौते का प्रयास

बवाल के बाद बरात देर रात बैरंग लौट गई। सुबह मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में फैसले की बात शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष फैसले के लिए राजी हो गए हैं। इसी वजह से किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed