{"_id":"693306e3ff935cd48e0653c9","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-306-1-gha1001-118955-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बलवापुर में प्लॉट पर कब्जे के लिए भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बलवापुर में प्लॉट पर कब्जे के लिए भिड़े दो पक्ष
Fri, 05 Dec 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बलवापुर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों से महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उप निरीक्षक सार्थक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बलवापुर के पठान मोहल्ले में खाली प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां देखा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों, बलकटी, ईंट व अन्य हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। मारपीट और हमले में दोनों पक्षों से कृष्ण, राजू, भोली, नीरज, कलावती, समय सिंह, राजेंद्र, रमिया और रुपचंद गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस टीम को देखकर हंगामा कर रहे कुछ लोग वहां से भाग गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।