{"_id":"6898d398bea63ca6d1024a16","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1002-128602-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरावा में कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरावा में कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे
Sun, 10 Aug 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शनिवार की रात रक्षाबंधन पर्व लगे मेले में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंड चले। इसमें पांच से छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने व दूसरे पक्ष ने बाइक टकराने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी युवक शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव बदनौली स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव स्थित ऑटो स्टैंड के पास शनिवार की रात रक्षाबंधन पर मेला लगा हुआ था। यहां पहुंचने पर उसकी बाइक एक कार से भिड़ गई थी। इस दौरान वहां खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के पांच से छह लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिह, नंगौला चौकी प्रभारी अनोखे पुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इससे पहले सभी आरोपी भाग गए थे। रविवार को इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर महिलाओं के साथ अश्लील फब्तियां और दूसरे पक्ष ने बाइक टकराने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।