फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

Mon, 21 Jul 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
धौलाना। तहसील परिसर से कुछ ही दूरी पर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों के लोगों के ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दयानंद जाटव, आनंद जाटव व खेमचंद खुराना ने बताया कि वह अपनी जमीन पर बोरिंग का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पूर्व बार अध्यक्ष अमरपाल सिंह व अधिवक्ता राहुल राणा मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने इसे अपनी जमीन बताकर विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद जुटे दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर मौजूद रहीं। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गहनता से जांच कर कराई जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed