फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two group

Hapur News: कुत्ते के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग

Sat, 17 Feb 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Feb 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
fight between two group
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मिनाक्षी रोड स्थित मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी में कुत्ते के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी जितेंद्र गोयल व विशाल कमल में शुक्रवार की देर रात कुत्ते के विवाद में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में से किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गोली चलने पर मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग करना बताया जा रहा है। पुलिस व फोरेंसिक टीम इसकी भी जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed