{"_id":"64c15289f384ca32f60740d4","slug":"fight-between-two-group-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1466-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रास्ते में कुर्सी बिछाने को लेकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रास्ते में कुर्सी बिछाने को लेकर चले लाठी-डंडे
Wed, 26 Jul 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना हापुड़ देहात में एक सप्ताह पूर्व गांव असौड़ा में आई बरात में रास्ते में कुर्सी बिछाने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया। मंगलवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मामले में 15 नामजद और 15 ही अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
उप निरीक्षक गोधनलाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गश्त के दौरान वे टीम के साथ नगर असौड़ा पहुंचे तो एक स्थान पर लोगों की काफी भीड़ लगी थी। हाथों मे लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर एक दूसरे पर मारपीट पर उतारू थे। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पूछताछ करने पर आसपास के लोगों ने बताया कि 16 जुलाई को नोबिल, असलम, फरजाना, साहिब, शादाब, नफीस निवासी अहसान नगर ग्राम असौड़ा व साजिद, राशिद, सादिम, साबिर, सोहेल, फरमान, खुशनुमा, अल्लाबक्श, शहनाबाज निवासी ग्राम मछरी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद व 10-15 लोगों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें असलम, शादाब, फरजाना, साहिब, नफीस सागीर आदि घायल हो गए थे। एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।