फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between student

Hapur News: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट

Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
fight between student
सिंभावली। क्षेत्र के इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार की सुबह विवाद होने के बाद जमकर मारपीट हुई। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे छात्र भाग निकले।
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है, जिसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके है। गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने के बाद घर जाने के दौरान रविवार को कुछ छात्रों के बीच रास्ते में विवाद हुआ था, मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों को शांत कराकर वहां से भेज दिया। इसी को लेकर सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष के छात्र लाठी, डंडे व बलकटी लेकर कॉलेज के गेट पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। जिसे देखकर लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिसकर्मियों को आता देखकर आरोपी छात्र भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि फोटो के आधार पर हंगामा करने वाले छात्रों की पहचान कराई जा रही है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed