फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fever

Hapur News: बुखार के साथ मुंह में छाले और गले का दर्द कर रहा परेशान

Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
fever
हापुड़। मौसम में बदलाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार के साथ मुंह में छाले और गले के दर्द से मरीज ज्यादा परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों पर इसका असर अधिक है, खानपान भी मुश्किल हो रहा है। र्ईएनटी डिपार्टमेंट में करीब 80 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जबकि पंद्रह दिन पहले तक यह संख्या 30 से 40 तक रहती थी।
विज्ञापन

सीएचसी के ईएनटी डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार के मरीज बढ़े हैं। बुखार और दर्द से राहत के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह के प्राय: लोग दवा भी ले लेते हैं। इसके कारण दवा के दुष्प्रभाव से भी कभी-कभी छाले निकलते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय का कहना है कि ओपीडी में इन दिनों करीब 100 बच्चे आ रहे हैं, जिसमें 20 से 25 के गले में दर्द, मुंह में छाले निकलने की समस्या मिल रही है। बदलते मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनको बहुत गर्म और बहुत ठंडी चीज खिलाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बरतें सावधानी-

* गले की समस्या होने पर खट्टी चीजों के सेवन से बचें।

* ठंडे पेय व फास्ट फूड के सेवन से बचें।

- फ्रीज में रखी चीजों को खाने से परहेज करें।

* बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed