फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Faulty registration in board exam will stop,

आधार से रुकेगा बोर्ड परीक्षा में फर्जी रजिस्ट्रेशन

Wed, 28 Jun 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 28 Jun 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Faulty registration in board exam will stop,
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images

सरकार शिक्षा महकमे में सुधार के लिए लगातार निर्णय ले रही है। अब यूपी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों का आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इससे फर्जी रजिस्ट्रेशन पर शिकंजा कसा जा सकेगा। बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेने वाले लोगों को भी झटका लगेगा।

विज्ञापन


इस व्यवस्था से विभाग के पास सभी छात्रों की कुुंडली होगी। जानकार कहते हैं कि आधार नंबर लिंक करने की अनिवार्यता से कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षा में फर्जी रजिस्ट्रेशन होना बंद हो जाएगा। अगर कोई छात्र फर्जी रजिस्ट्रेशन कराता भी है तो निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन


अब एक छात्र दो या तीन स्कूलों से रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेगा। अब तक बहुत से छात्र दो दो स्कूलों से रजिस्ट्रेशन कराते थे ताकि अच्छे स्कूल में पढ़ाई के बाद नकल वाले स्कूल में परीक्षा देने से अंक प्रतिशत में इजाफा हो जाए। इससे मेरिट आधार पर कालेजों में प्रवेश और नौकरी प्राप्त करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मकसद से छात्र सहूलियत के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल का चयन कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए काफी फर्जी रजिस्ट्रेशन होते रहे हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा का कहना है कि आधार लिंक करने की व्यवस्था से काफी सुधार आएगा। विभाग के पास सभी छात्रों की जानकारी होगी। एक क्लिक कर किसी भी छात्र का स्टेट्स देखा जा सकेगा। फर्जी रजिस्ट्रेशन होना बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed