{"_id":"68728e73bfd74f68110a5e2c","slug":"fault-in-cable-box-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127244-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेढ़ घंटे में दो बार फुंका केबल बॉक्स, ढाई घंटे बंद रहा दिल्ली रोड बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेढ़ घंटे में दो बार फुंका केबल बॉक्स, ढाई घंटे बंद रहा दिल्ली रोड बिजलीघर
Sat, 12 Jul 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शनिवार को बारिश के कारण दिल्ली रोड बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन के केबल बॉक्स में डेढ़ घंटे में दो बार फाल्ट हुआ। इससे पूरा बिजलीघर करीब ढाई घंटे तक बंद रहा, 40 से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही।
दिल्ली रोड बिजलीघर से आधे शहर को सप्लाई मिलती है। शनिवार में दोपहर करीब दो बजे बरसात के दौरान केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इस कारण पूरा बिजलीघर बंद हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त किया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में फिर से फाल्ट हो गया।
ढाई घंटे तक हजारों घरों को सप्लाई नहीं मिल सकी। भयंकर उमस में लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। दोपहर करीब साढ़े चार बजे सप्लाई चालू हो सकी। फाल्ट के कारण टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, कोतवाली, तहसील आदि मोहल्लों ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन
आज छह घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
गढ़ डिवीजन क्षेत्र के उपेड़ा बिजलीघर में रविवार को क्षमतावृद्धि के कार्य के चलते 6 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी। कार्य के चलते उपेड़ा बिजलीघर से जुड़े उपेड़ा, कुचेसर चौपला, फतेहपुर, शाहपुर जट्ट, अटूटा, दयानगर, कनिया कल्याणपुर, रसूलपुर आदि गावों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि इस बिजलीघर से जुड़े सभी औद्योगिक फीडर भी बंद रहेंगे। सुबह 9 से शाम तीन बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता महेश शर्मा ने दी।
कोट -
बारिश से केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया था, इस कारण दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों की आपूर्ति बाधित रही थी। प्रभावित इलाकों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। - अशीष कौशल, अधिशासी अभियंता।