फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly man's body found on roof near power station

Hapur News: बिजलीघर के पास छत पर मिला वृद्ध का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found on roof near power station
पिलखुवा के गांधी बाजार में शव की जांच करती फोरेंसिक टीम।संवाद - फोटो : सांकेतिक
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी बाजार में बिजलीघर के पास मार्केट की छत पर शनिवार सुबह 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंच पुलिस ने जांच की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ी निवासी महमूद अली शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह लोगों ने मार्केट की छत पर शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार करीब 15 वर्ष पहले महमूद अली का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसके बाद वह अक्सर घर से बाहर घूमते रहते थे।
विज्ञापन

वह पहले चादर धुलाई का काम करते थे। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed