फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father murdered for Rs 39 crore insurance claim, passes off as accident

Hapur News: 39 करोड़ के बीमा क्लेम के लिए की पिता की हत्या, दिखाया हादसा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Father murdered for Rs 39 crore insurance claim, passes off as accident
गढ़मुक्तेश्वर। पिता की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने के बाद 39 करोड़ का बीमा क्लेम लेने वाले बेटे और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या व साजिश रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पहले पुलिस ने बेटे की तहरीर पर सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें एफआर भी लग चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मेरठ के गंगा नगर निवासी विशाल ने कोतवाली में अप्रैल 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसके पिता मुकेश 27 मार्च 2024 को संजय के साथ ब्रजघाट गए थे। लौटते वक्त गढ़ चौपले पर अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान हादसे का कोई सबूत नहीं मिला, तो पुलिस ने एफआर लगा दी।
विज्ञापन

विशाल ने विभिन्न कंपनियों से पिता की बीमा पॉलिसी का 39 करोड़ का क्लेम किया। इसकी बीमा कंपनियों न जांच कराई। इसमें कंपनी प्रतिनिधियों को संदेह हुआ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हादसे की दोबारा विवेचना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि हादसे के मामले को तरमीम कर दिया गया है। मृतक के बेटे विशाल, मोहनपुरी मेरठ निवासी सतीश कुमार, पन्नापुरी हापुड़ निवासी संजय और गांव निरावली निवासी सुनील के खिलाफ षडयंत्र रचकर हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी विशाल के अलावा संजय व सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को हत्या में मामला तरमीम करने के उपरांत न्यायालय से बी वारंट के तहत तीनों को तलब करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed