{"_id":"64e4ea0404aef276c309dc66","slug":"farmer-protest-in-bahadurgarh-police-station-hapur-news-c-306-1-gha1001-979-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ज्ञापन न लिए जाने से नाराज किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ज्ञापन न लिए जाने से नाराज किसानों का हंगामा
Tue, 22 Aug 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष पर ज्ञापन न लेने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। थाने के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने हंगामा किया। सिंभावली थानाध्यक्ष द्वारा ज्ञापन लेने पर किसान शांत हुए और धरना स्थगित कर दिया।
भाकियू टिकैत के युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में मासिक पंचायत का आयोजन हुआ था। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष सुमित तोमर को मौके बुलाकर ज्ञापन लेने का आग्रह किया। लेकिन थानाध्यक्ष ने पंचायत स्थल पर जाने से साफ इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष के व्यवहार से किसान खफा हो गए और थाने का घेराव करने पहुंच गए। जहां किसानों ने थानाध्यक्ष को उनके साथ नीचे बैठकर ज्ञापन स्वीकार करने की बात कही, लेकिन थानाध्यक्ष ने किसानों की बात नहीं मानी। गुस्साए किसानों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। किसानों को शांत करने के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे सीओ आशुतोष शिवम ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने पर अड़े रहे। जिसके बाद सिंभावली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बहादुरगढ़ थाने पहुंचे और किसानों को मनाया। इसके बाद धरना स्थगित किया गया। जीते चौहान ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा करने के लिए होती है। यदि पुलिस किसानों के साथ इस तरह से व्यवहार करेगी तो अन्नदाता सहन नहीं करेगा। इस मौके पर दिनेश त्यागी, महिपाल सिंह चौहान, बबली सिंह, सेवाराम चौहान, सुनील चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।