{"_id":"68431d9ba850bf4f2f0a6cf3","slug":"farmer-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125509-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा, 20 मिनट तक फ्री निकाले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा, 20 मिनट तक फ्री निकाले वाहन
Fri, 06 Jun 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू नेता के भाई से अभद्रता और मोबाइल छीनने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी समेत सैकड़ों किसानों ने टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, दूसरी तरफ भाकियू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में भी हंगामा किया गया। हंगामे के कारण टोल प्लाजा से 20 मिनट तक वाहनों को फ्री निकाला गया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि उनके कार्यकर्ता के साथ टोलकर्मियों ने अभद्रता की, जब उसने बात कराने का प्रयास किया तो टोलकर्मियों ने उसका फोन छीन लिया। टोल प्रबंधक रवि कुमार ने मौके पर आकर किसानों को आश्वासन दिया, जबकि आरोपी टोलकर्मी मौके से भाग गया।
वहीं, एकलव्य सिंह ने कहा कि भविष्य में किसान अपमानित हुआ तो टोल को स्थायी रूप से फ्री कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चीनू चौधरी, प्रदीप तेवतिया, सागर तेवतिया, अनुभव अहलावत, परमजीत सिंह, यशवीर सिंह, शोकिन प्रधान, अर्जुन चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड अमित सिंह ने बताया, लगभग 20 मिनट तक किसानों ने टोल को फ्री कर दिया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि टोल प्लाजा पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।