{"_id":"654d0afd4f47ee904b00a304","slug":"farmer-protest-for-service-road-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4737-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में नहीं दिखी सर्विस रोड, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में नहीं दिखी सर्विस रोड, किसानों का हंगामा
Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में सिंभावली तक सर्विस रोड न दिए जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर काम रुकवाने की चेतावनी दी। इस पर एडीएम, यूपीडीए के जीएम और एलएंडटी के अधिकारियों ने किसानों को समझाया और राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन सर्विस रोड सिर्फ राजपुर तक ही दी गई है, जबकि अधिकारियों ने पहले भी सिंभावली तक सर्विस रोड देने का वादा किया था। इस एक्सप्रेसवे का स्थानीय लोगों को तभी लाभ है जब इसके दोनों ओर सर्विस रोड बने। नक्शे में सर्विस रोड के न दिखने पर किसानों ने काम रोकने की चेतावनी दी। एडीएम संदीप कुमार और सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया और जल्द ही सर्विस रोड दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर काम रुकवाने की चेतावनी दी। इस मौके पर अजब सिंह, लीले सिंह, अनिल हूण, चंद्रपाल सिंह, महेश सिंह मौजूद रहे।