{"_id":"656779397a4501d3ac0e79ce","slug":"farmer-leaders-did-not-reach-chhijarsi-toll-plaza-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1436-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर नहीं पहुंचे किसान नेता, अधिकारी करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर नहीं पहुंचे किसान नेता, अधिकारी करते रहे इंतजार
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। भाकियू (टिकैत) गुट के पदाधिकारी की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को किसानों द्वारा छिजारसी टोल प्लाजा को फ्री कराए जाने की घोषणा की थी। जिसके चलते टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई लेकिन, भाकियू कार्यकर्ताओं के नहीं पहुंचने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
भाकियू कार्यकर्ताओं के टोल पर आने की घोषणा पर प्लाजा की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ और एसडीएम धौलाना भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। किसानों का आने का समय दस बजे का था लेकिन, दोपहर तक कोई भी नहीं पहुंचा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई थी। किसान टोल प्लाजा पर नहीं आए। भाकियू नेता की रिहाई होने के बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया था।