फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Family returning after attending funeral meets with accident son and mother die

यूपी में बड़ा हादसा: मातम मनाकर लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, चार महीने के मासूम और मां की मौत; पिता-बेटी घायल

Fri, 18 Sep 2026 09:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 09:47 PM IST
सार

अकरम अपनी पत्नी शबाना (35) चार माह के पुत्र अली हमजा व पांच साल की पुत्री जूबिया नूर के साथ दिल्ली जैतपुर जा रहे थे। अकरम यहां एक टेलर का कार्य करते हैं और कोट पेंट के कारीगर हैं। पुलिस के अनुसार जैसे ही वे नए हाईवे 09 पर बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो भूसे के ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक पीछे आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
Family returning after attending funeral meets with accident son and mother die
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ में रिश्तेदार की मौत के बाद गमी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार की हाईवे 09 पर बछलौता फ्लाईओवर के पास ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां व चार माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता व बेटी घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 

दिल्ली के जैतपुर जा रहा था परिवार
मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के तुमरिया कलां निवासी अकरम शुक्रवार की शाम बाइक पर अपनी पत्नी शबाना (35) चार माह के पुत्र अली हमजा व पांच साल की पुत्री जूबिया नूर के साथ दिल्ली जैतपुर जा रहे थे। अकरम यहां एक टेलर का कार्य करते हैं और कोट पेंट के कारीगर हैं। पुलिस के अनुसार जैसे ही वे नए हाईवे 09 पर बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो भूसे के ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक पीछे आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और ट्रक ने पत्नी शबाना और मासूम अली हमजा को कुचल दिया। जबकि पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम की मामी की हो गई थी मौत
मृतका शबाना के भाई शाने आलम ने बताया कि चार दिन पहले अकरम की मामी गुलजार की मौत हो गई थी, वे भी मुरादाबाद में ही रहती हैं। उनकी मौत की सूचना पर अकरम परिवार के साथ मुरादाबाद आए थे और शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे यहां से वापस काम पर जाने के लिए निकले थे। दो लोगों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग देर रात हापुड़ पहुंचे। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की हालत फिलहाल ठीक है। परिजनों से तहरीर लेकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed