फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake delhi police sub inspector arrest

Hapur News: दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
fake delhi police sub inspector arrest
हापुड़। दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन फर्जी दरोगा बनकर लोगों पर रौब गालिब करने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दिल्ली पुलिस की कई वर्दी, एक कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक एयर पिस्टल, एक मोबाइल, नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी रामस्वरूप दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस में क्लीनर की नौकरी करता है। इसी स्कूल में वर्तमान में वैशाली कॉलोनी में रह रहे विवेक शर्मा की पुत्री भी पढ़ती है। कुछ दिन पहले स्कूल में विवेक शर्मा व रामस्वरूप की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल फोन पर बातें होने लगीं। विवेक शर्मा ने रामस्वरूप को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में दारोगा है। वह उसकी नौकरी नगर पालिका में लगवा देगा। विवेक शर्मा के झांसे में आकर सात जुलाई 2022 को रामस्वरूप ने उसे नौकरी लगवाने की एवज में 1.25 लाख रुपये दे दिए थे। रामस्वरूप ने अपने परिचित अंकित, त्रिलोक व जोगेंद्र से भी नौकरी के नाम पर 2.50 लाख रुपये विवेक शर्मा को दिलवा दिए थे। लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही विवेक ने रुपये वापस किए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर रौब झाड़कर धमकी देने लगा। शिकायत पर थाना हापुड़ देहात पुलिस और खुफिया विभाग की टीम ने कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन

पता चला कि आरोपी विवेक शर्मा मूल रूप से गांव जटपुरा थाना आहार निवासी बुलंदशहर का रहने वाला है। पता चला कि आरोपी अपने घर से दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर निकलता है और अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कर दिल्ली जाता था। दिल्ली में भी कई अन्य लोगों से मिलता जुलता रहता था और वापस घर आता था । अधिकांश समय वह दिल्ली पुलिस की वर्दी में ही रहता था। शिकायत पुख्ता होने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी को बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के एक थाने में अपना परिचय पत्र खोने की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह टोल पार करता था तो दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने रहता था, ताकि उससे टोल टैक्स न लिया जाए।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिन लोगों से ठगी की गई है उनसे जानकारी की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी दिल्ली पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। कई लोगों से उसने लाखों रुपये की ठगी की है। किस किस व्यक्ति से कितने कितने की ठगी की गई है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed