फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   explosion in cracker factory in dhaulana hapur

Explosion in Factory: धौलाना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 13 की मौत, 19 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Sun, 05 Jun 2022 02:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 02:51 AM IST
सार

मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह  हादसा पटाखा फैक्टरी में दोपहर तीन बजे हुआ है।

विज्ञापन
explosion in cracker factory in dhaulana hapur
धौलाना में पटाखा फैक्टरी में हुआ भीषण धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें 13 कामगारों की मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी है कि रुही पटाखा फैक्टरी में दोपहर तीन बजे हादसा हुआ। फिलहाल घायलों और शवों को फैक्टरी से बाहर निकालने में अधिकारी जुटे हुए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि धमाका पटाखा के मिश्रण में हुआ है।
विज्ञापन


आठ मृतकों की हुई पहचान
1. छवीराम पुत्र कल्लू 
2. रामू पुत्र दर्शन 
 3. भूरे पुत्र गुरूबक्स 
4. सर्वेश पुत्र पप्पू  
5. अनिल उर्फ छोटे 
6. अनूप पुत्र राजेश 
7. प्रेमपाल पुत्र रामशरण
8. राघवेेंद्र पुत्र रामनरेश 
सभी निवासी गांव भंडेरी, थाना व तहसील कांठ, जिला शाहजहांपुर।

घायलों की सूची
सरोज पुत्र सुखराम (26) मुडैरी (शाहजहानपुर), शिवम पुत्र कृष्णपाल (28) मुडैरी (शाहजहानपुर), एजाज पुत्र आबाक (27) बोहटा (बिहार), दिलशाद पुत्र आफाक चौधरी (18), अंकुर पुत्र रमेश, 25 वर्ष निवासी गांव मुडैरी (शाहजहानपुर), रिहान पुत्र आस मोहम्मद (21) निवासी उबारपुर (हापुड़), राजेश पुत्र रामखिलावन (21) गांव मुडैरी (शाहजहानपुर), मनोज पुत्र सुखराम (25) गांव मुडैरी (शाहजहानपुर), चांद पुत्र यामीन (18) गांव मुडैरी (शाहजहानपुर), बब्लू पुत्र शकूर (26) गांव मुडैरी (शाहजहानपुर), जयनव पुत्र बादशाह (11) मुडैरी (शाहजहानपुर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उनके दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ' सीएम योगी ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्टरी में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।'




 

आईजी प्रवीण कुमार बोले- हादसे के जिम्मेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

हापुड़ आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
 

हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि यहां इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए कि वास्तव में यहां हो क्या हो रहा था? एक समिति का गठन किया जाएगा। फोरेंसिक टीम यह पता लगा रही है कि कौन-सा रसायन प्राप्त किया गया है।
 
 

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हापुड़ के धौलाना स्थित फैक्टरी में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "राज्य सरकार सक्रिय रूप से घायलों के इलाज और हर संभव मदद में शामिल है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed