फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   expire medicine give to patient

Hapur News: मरीजों को पेट दर्द की बांट दी एक्सपायरी दवा

Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 29 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
expire medicine give to patient
हापुड़। हीट वेव और डायरिया की चपेट में आकर पेट के दर्द से तड़प रहे मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों से एक्सपायरी दवा बांट दी गई। मरीज के घर पहुंचने पर परिजनों ने दवा देखी तो उसे खाने से रोका। मामला खुलने पर फार्मेसी से इस तरह की दवाएं हटा दी गईं, अब जुलाई महीने में एक्सपायर होने वाली दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलेभर के अस्पतालों में पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। 28 मई को हापुड़ के पत्थर वाला कुआं निवासी 24 वर्षीय आसमा पेट दर्द की शिकायत लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। ओपीडी में परामर्श लेने पर चिकित्सक ने पर्चे पर पेट दर्द में दी जाने वाली (प्रे एंड प्रोबायोटिक कैप्सूल) के साथ कुछ अन्य दवाएं लिख दी।
विज्ञापन


मरीज को फार्मेसी से दवाएं दे भी दी गई। आसमा जब घर पहुंची तो दवा खाने से पहले परिजनों ने उसकी एक्सपायरी जांची। प्रे एंड प्रोबायोटिक कैप्सूल के पत्ते पर अप्रैल 2024 की एक्सपायरी लिखी थी। गनीमत रही कि आसमा ने दवा नहीं खाई। मरीज के परिजनों ने मामले में डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को इसकी जानकारी मिलते ही फार्मेसी से इस बैच की दवाओं को हटा लिया गया। मरीजों को अब दी गई दवा पर एक्सपायरी तिथि जुलाई 2024 लिखी है। कुल मिलाकर इस तरह की लापरवाही से मरीजों की जान पर आफत पड़ रही है। वहीं, बुधवार को फार्मेसी के अधिकारियों का अपनी सफाई में यह भी कहना था कि हो सकता है यह दवा मरीज पहले लेकर गई हो।




दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, कराएंगे जांच

जिले में दवाओं की कमी नहीं है, एक्सपायरी दवाएं बांटा जाना गंभीर मामला है। इस मामले में जांच कर, आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed