फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ex governor kaushal swaraj

Hapur News: पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Fri, 05 Dec 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Dec 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
ex governor kaushal swaraj
ब्रजघाट। शुक्रवार को मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज की अस्थियां उनकी बेटी भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने विधि-विधान से गंगा में विसर्जित की।
विज्ञापन


कौशल स्वराज का बृहस्पतिवार को करीब 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके दाह संस्कार के बाद शुक्रवार को बेटी बांसुरी स्वराज परिजनों के साथ उनकी अस्थियां लेकर ब्रजघाट पहुंची। सर्वप्रथम पुरोहितों ने अस्थि कलश का पूजन कराया। इसके उपरांत नाव में बैठकर सभी ने गंगा की धारा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि कौशल स्वरूप पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति, सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे। उन्हें देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में वर्ष 1990 में मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस समय उनकी आयु महज 37 साल थी। इसके अलावा वह 1998 से 2024 तक हरियाणा से राज्य सभा सांसद रहे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में सीनियर अधिवक्ता भी रहे। अस्थि विसर्जन के दौरान उनके साथ मोहन सिंह, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, मंडल अध्यक्ष दीपक गौड़, ओमप्रकाश पहलवान, विनय मिश्रा, अनिरूद्ध कस्तला, कुनाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed