फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Every SP worker is important, forget your differences and show unity - Prof. Dharmendra Yadav

Hapur News: सपा का हर कार्यकर्ता है महत्वपूर्ण, मतभेद भुलाकर दिखाएं एक जुटता-प्रो.धर्मेंद्र यादव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Every SP worker is important, forget your differences and show unity - Prof. Dharmendra Yadav
सपा की जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक में बोलते वक्ता। संवाद
हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिला प्रभारी प्रो.धर्मेंद्र यादव ने पार्टी के बुलंदशहर रोड जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मिशन-2027 के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना अनिवार्य है। हमें एक जुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर से लेकर बैठक के दौरान आगामी चुनावों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। टिकट दावेदारी अपनी जगह है, लेकिन पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी। हम सभी का यह सामूहिक कर्तव्य है कि हम अपने व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ें और पार्टी को विजय दिलाएं।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हापुड़ का संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। इस मौके पर राजेश कुमार, वसीम मलिक, जयवीर सिंह तोमर, तेजपाल प्रमुख, अयूब सिद्दीकी, रेशमा यादव, संजय सिंह यादव, विनीत त्यागी, ओमेंद्र सिंह तोमर, श्याम सुन्दर, राकेश कुमार, कासिम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed