फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Even small vehicles will not operate on Highway-9

Hapur News: हाईवे-9 पर छोटे वाहनों का भी नहीं होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Even small vehicles will not operate on Highway-9
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कांवड़ यात्रा को देख पुलिस ने अगले तीन सोमवार को बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को सख्ती से रूट डायवर्जन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

चार अगस्त को दोपहर 12 बजे से पांच अगस्त को शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। चौथे सोमवार के लिए 11 अगस्त की दोपहर 12 बजे से दिनांक 12 अगस्त की शाम छह बजे तक और पांचवें सोमवार के लिए 18 अगस्त से दिनांक 19 अगस्त की शाम छह बजे तक हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


इस रूट से चलेंगे छोटे वाहन

-दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद / बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिवाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुरादनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाई ओवर, सोना पंप फ्लाई ओवर, ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास किठौर होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगें।

- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात: मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात नगीना धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएगें।



-मुरादाबाद व उतराखण्ड (जनपद-उधम सिंह नगर, अलमौडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात:
(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षितगढ़ किठोर टियाला अंडर पास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाई ओवर निजामपुर फ्लाई ओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकदंराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।

-गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दोर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परीक्षितगढ़ किठौर टियाला अंडर पास ततारपुर चौराहा सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।


-मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



-दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले

वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चैक पोस्ट बैरिकेडिंग से होते हुए दाहिनी लेन पर चलेंगे।

- बुलंदशहर / स्याना की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट की ओर आना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed