{"_id":"59134dd24f1c1b115785236f","slug":"evaluation-of-copies-in-marwar-inter-college-will-be-concluded-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज संपन्न होगा मारवाड़ इंटर कालेज में कॉपियों का मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज संपन्न होगा मारवाड़ इंटर कालेज में कॉपियों का मूल्यांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Wed, 10 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन आज संपन्न हो जाएगा। अब सिर्फ पांच हजार कापियों का मूल्यांकन शेष है, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
उपनियंत्रक एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि अब तक एक लाख साठ हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, नागरिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, फल संरक्षण, जीव और रसायन विज्ञान का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान, शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान विषय की कापियों का मूल्यांकन शेष रह गया है, जो बृहस्पतिवार को पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद परीक्षकों को सामूहिक भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन