फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Energy Corporation officials were surrounded and made to sit on dharna for wrong fine

Hapur News: गलत जुर्माने पर ऊर्जा निगम के अफसरों को घेरा, धरने पर बैठाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation officials were surrounded and made to sit on dharna for wrong fine
हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर गलत असिस्मेंट भेजने, रात के समय घरों में जांच के नाम पर कूदने का आरोप लगाकर भाकियू ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। एक्सईन, एसडीओ और जेई को धरना स्थ्ल पर ही बैठा लिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। साथ ही एक विक्रेता पर जबरन नैनो यूरिया देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू में मंडल सचिव यशवीर चौधरी ने कहा कि कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है। गलत तरीके से बिजली चोरी का जुर्माना भेजा जाता है। इसकी आड़ में उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है। धरने पर पहुंची महिला ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से वह निगम कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों की अधिशासी अभियंता से नोकझोंक हुई। साथ ही किसानों ने पक्का बाग स्थित एक विक्रेता पर उर्वरक के साथ जबरन नैनो यूरिया देने का आरोप लगाया। इस समस्या को लेकर जिला कृषि अधिकारी को धरने पर बुलाया। जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरने में भगतराम सिंह, दिनेश गुप्ता, एकलव्य सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed