फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity supply to 15 thousand houses stopped for eight hours

Hapur News: आठ घंटे ठप रही 15 हजार घरों की बिजली आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 15 thousand houses stopped for eight hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। टाऊन हॉल बिजलीघर की वीसीबी मशीनें बदलने के के दौरान आठ घंटे तक 14 मोहल्लों के 15 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई। साथ ही बारिश के कारण भी जगह जगह फाल्ट होने से रुक-रुककर आपूर्ति बाधित रही।

जिले में बने सब स्टेशनों पर लगीं अधिकांश वीसीबी मशीनें खराब हैं। जिस कारण ट्रिपिंग आसानी से नहीं हो पाती और 220 केवी बिजलीघर में फाल्ट हो जाता है। ऐसे में घंटों तक लाइनों की पेट्रोलिंग की जाती है। इस समस्या से बचने के लिए बिजलीघरों पर वीसीबी मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


टाऊन हॉल बिजलीघर को रविवार दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया। नई मशीनों को लगाने का कार्य शुरू हुआ। जिस कारण प्रेमपुरा, शिवपुरी, पटेलनगर, रेवती कुंज, राधापुरी, तारा मिल, सूरज गंज, नारायण गंज, पक्का बाग, किशन गंज, भगवती गंज की सप्लाई बाधित हो गई। शाम तक भी सप्लाई बहाल नहीं होने पर लोगों का बिजलीघर में फोन घनघनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे तक कार्य किया गया। इसके अलावा बरसात में लाइनों में फाल्ट से आदर्शनगर, लज्जापुरी, राधापुरी, त्रिलोकीपुरम, राजीव विहार, रफीकनगर, तगासराय की आपूर्ति भी प्रभावित रही।


अधिशासी अभियंता आदित्य भूषण ने कहा कि वीसीबी मशीन बदलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अब मशीनों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed