{"_id":"639ffe7e01df5c5db9c04b373beb2c3a","slug":"electricity-in-the-winter-also-cry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने सर्दी में भी रुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने सर्दी में भी रुलाया
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में भी बिजली कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। तापमान में गिरावट के बाद भी बिजली कटौती जारी है। बुधवार शाम को तीन घंटे की आपात कटौती और चार घंटे की रोस्टिंग से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। वहीं उद्यमियों को भी बिजली कटौती से काफी नुकसान हुआ।
तापमान में गिरावट से बिजली आपूर्ति में सुधार की आस जगी थी लेकिन इन दिनों नगर की बिजली व्यवस्था गर्मियों जैसी लग रही है। आपात कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं निगम अफसर लखनऊ कंट्रोल से कटौती की बात कह अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
बुधवार शाम करीब 3.30 बजे आपात कटौती का सिलसिला जारी हुआ। देर शाम 6.30 बजे तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। इसके अतिरिक्त शाम पांच से रात नौ बजे तक होने वाली नियमित कटौती भी जारी रही।
विज्ञापन
उधर, बिजली कटौती से गुस्साए उद्यमियों ने जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आई आईए के चैप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता का कहना है कि अफसरों की लापरवाही से व्यापारी और उद्यमी परेशान हैं। अगर जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।