फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly woman injured after being hit by a train

Hapur News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured after being hit by a train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बुजुर्ग महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में घायल हो गई।
गाड़ी संख्या 14018 सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद मुरादाबाद की तरफ रवाना हो रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला फूलवती चलती ट्रेन में अपने पति बैरागी यादव और बेटे अजय यादव के साथ ट्रेन के कोच एस-4 में चढ़ने का प्रयास करने लगी और बुजुर्ग महिला फूलवती प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई।


आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद अन्य यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका, जिसके चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। गिरने से उनके दोनों पैरों में चोट के निशान और पेट पर रगड़ के घाव हो गए थे। मौके पर मौजूद रेलवे अस्पताल के स्टाफ ने पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि स्टेशन पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन महिला तथा उनके परिजनों ने अस्पताल चलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed