फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly man waiting for train death.

ट्रेन का इंतजार कर रहे अधेड़ की मौत

Sat, 10 Sep 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 10 Sep 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly man waiting for train death.
मृतक - फोटो : demo pic

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक अधेड़ की बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन हापुड़ आकर शव अपने साथ ले गए। परिजनों के मुताबिक वह डेंगू बीमारी से ग्रसित थे।

विज्ञापन


मेरठ के जैदी फार्म निवासी जफर (55) को शनिवार की सुबह लगभग छह बजे पैतृक गांव बिहार के जिला किशनगंज के गांव बोहिती जाना था। वह अपने कुछ साथियों के साथ हापुड़ स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर गुवाहटी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से बुखार से पीड़ित था। इसके चलते एकाएक उनकी हालत बिगड़ गई। साथ के लोगों ने उनके पुत्र जुल्फेकार को सूचना दी। इस बीच प्लेटफार्म पर उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर  मेरठ से परिजन हापुड़ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन उनकी मौत डेंगू से बता रहे हैं। उधर, जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed