{"_id":"686175a546f4a820d80fa064","slug":"eight-lakhs-were-robbed-in-the-name-of-doubling-the-amount-hapur-news-c-306-1-gha1001-115764-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रकम दोगुनी करने के नाम पर आठ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रकम दोगुनी करने के नाम पर आठ लाख हड़पे
विज्ञापन
सिंभावली। साहब पहले तो मुझ से छह माह में रकम दोगुनी करने के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। अब रुपये मांगने पर आरोपी अपने आपको अपराधी बताते हुए रकम मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। यदि मेरे रुपये वापस नहीं हुए तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा आप कुछ करो। यह बातें क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताई।
गांव पीरनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका गांव निवासी व्यक्ति के घर आना जाना था। वहां पर गाजियाबाद निवासी युवक का भी आता था। उस युवक ने बताया कि वह कंपनी में रुपया निवेश कराते हैं और वह रुपये छह माह में दो गुना हो जाएगा। उसकी बातों में आकर उसने भी अपनी जमा पूंजी के आठ लाख रुपये आरोपी को दे दिए।
छह माह बीतने के बाद उसने उससे अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने अपने पास कोई रकम होने से मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह कई बार तकाजा करने के लिए आरोपी के घर गया। अंत में आरोपी ने कहा कि वह अपराधी है, उसका काम ही इस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठना है।
विज्ञापन
यदि उसने अपनी रकम दोबारा मांगी, तो वह उसे ही झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। इतना ही नहीं आरोपी ने तकाजा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।