{"_id":"68ed334b29c67ee5cd05a703","slug":"duplicate-voters-hapur-news-c-135-1-hpr1005-131562-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में 19504 डुप्लीकेट मतदाताओं के काटे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में 19504 डुप्लीकेट मतदाताओं के काटे नाम
Mon, 13 Oct 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के सत्यापन में अब तक 19504 डुप्लीकेट मतदाता मिल चुके हैं। दस्तावेज न मिलने पर इनके नाम काटे गए हैं।
जिले की 273 ग्राम पंचायतों के 102070 मकानों में रहने वाले 747567 मतदाताओं का सत्यापन होना है, इसमें हापुड़ तहसील क्षेत्र में 5418, धौलाना तहसील क्षेत्र में 7262 और गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में 6824 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इनके नाम काट दिए गए हैं, जबकि 73182 मतदाताओं की जांच के बाद उनके नाम इस सूची से नहीं काटे गए हैं। जिले में अभी तक 169550 डुप्लीकेट मतदाताओं में से 92686 का सत्यापन ही पूरा हो सका है। मामले में एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जनपद के विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर समान रूप से प्रदर्शित हो रहा है तो मतदाता का नाम दूसरी जगह से काटा जाएगा। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति का नाम, पिता/पति/माता का नाम एवं लिंग समान है और वह सत्यापन के बाद सही मिलते हैं तो प्रमाणीकरण स्वरूप उनके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक भी दर्ज करते हुए उनके नाम नहीं काटे जाएंगे। इसके लिए बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।