{"_id":"6649adea24005cc69f0320de","slug":"drunken-husband-kills-wife-by-hitting-her-with-a-shovel-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Murder: फावड़े से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Murder: फावड़े से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद
Sun, 19 May 2024 01:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 May 2024 01:15 PM IST
सार
शराब के नशे में पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति शराब पीने का आदी है। जिस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक महिला गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
शीतल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में देर रात पति ने पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनवरपुर निवासी महेश मजदूरी करता है। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है। इसको लेकर घर में विवाद रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार की रात को महेश शराब पीकर आया और इसी बात को लेकर उसकी पत्नी शीतल (35) से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। इस घटना से परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका का एक सात माह का पुत्र देव है। जो अपनी बुआ के पास गांव सिरोधन में रहता है।
विज्ञापन
शीतल बुलंदशहर जनपद थाना क्षेत्र के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर की रहने वाली थी और करीब 12 साल पहले उसका विवाह हुआ था। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन