फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   drunken biker hit another bike

Hapur News: नशे में धुत बाइक सवारों ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Wed, 19 Jun 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
drunken biker hit another bike
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-235 स्थित गांव धनौरा कट के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर नशे में धुत दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र को जमकर पीटा। पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला देवलोक कालोनी निवासी अधिवक्ता सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि 16 जून को करीब साढ़े पांच बजे शाम को उसका मौसेरा भाई ललित शर्मा अपने पुत्र प्रतीक वत्स के साथ खरखौदा अपनी बुआ के यहां से बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एनएच-235 स्थित गांव धनौरा कट के पास पहुंची तो गलत दिशा में आ रहे नशे में धुत दो बाइक सवारों ने उनमें टक्कर मार दी। इसमें उसका भाई व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों युवकों ने अपने साथियों को यहां बुला लिया और उसके भाई को जमकर पीटा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर दो नामजद व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed