{"_id":"6324c6967691bc130910d3f2","slug":"drug-warehouse-hapur-news-gbd2446432170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदा हिंदुवान में पांच हजार वर्ग मीटर में बनेगा ड्रग वेयर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौदा हिंदुवान में पांच हजार वर्ग मीटर में बनेगा ड्रग वेयर हाउस
सार
बड़ौदा हिंदुवान में पांच हजार वर्ग मीटर में बनेगा ड्रग वेयर हाउसहापुड़।वेयर हाउस न होने के कारण दवाईयों का अतिरिक्त स्टॉक नहीं हो पा रहा था।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस के लिए भूमि की तलाश काफी समय से की जा रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौदा हिंदुवान में पांच हजार वर्ग मीटर में बनेगा ड्रग वेयर हाउस
हापुड़। जल्द ही जिले को अपना स्थाई ड्रग वेयर हाउस मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए गांव बड़ौदा हिंदुवान में पांच हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। वेयरहाउस के निर्माण में करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
जिले में सरकारी दवाओं को लखनऊ से मंगाकर वेयर हाउस में रखा जाता है और यहीं से दवाईयों को जिला अस्पताल व अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाता है। अभी तक जिले में वेयर हाउस को मोदीनगर रोड पर अस्थाई भवन से संचालित किया जाता था। लेकिन काफी समय से स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रथक वेयर हाउस की मांग की जा रही थी। वेयर हाउस न होने के कारण दवाईयों का अतिरिक्त स्टॉक नहीं हो पा रहा था। इस प्रक्रिया के चलते कभी-कभी जिले में दवाओं की कमी भी हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार ड्रग वेयर हाउस बनाने की मांग कर रहा था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने पिलखुवा के गांव बड़ौदा हिंदुवान में 5 हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया है। करीब दस करोड़ की लागत से इस वेयर हाउस का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस के लिए भूमि की तलाश काफी समय से की जा रही है। अब इसके संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण होने से लखनऊ से बार-बार दवाइयां नहीं मंगानी पड़ेगी। कंपनियों से सीधे दवा जिले को भेजी जाएगी। जिला स्तर पर भरपूर मात्रा में दवाओं का स्टॉक हर समय रहेगा। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूरा होने पर शासन स्तर से अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।