फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dowry of 30 lakh rupees

Hapur News: दहेज में 30 लाख न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Mon, 12 Jun 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
dowry of 30 lakh rupees
हापुड़। नगर के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने 30 लाख रुपये दहेज में न देने पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। पीडि़ता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देवलोक कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 2023 को उसकी पुत्री आकांक्षा तोमर की शादी जिला बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के शांतिनगर निवासी आकाशदीप चौधरी उर्फ गोलू के साथ हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है। शादी में 70 लाख रुपये खर्च हुए। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

आरोपी पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। सात जून 2023 को पुत्री ने इसका विरोध किया तो इसपर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने तीन माह की गर्भावस्था में पुत्री को बेरहमी से पीटा और उसका रस्सी से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मारपीट से पुत्री का गर्भपात भी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में आकाश चौधरी, गजपाल, विमला, प्रिया तोमर और प्रीति चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed